Skip to main content
उड़ान प्रशिक्षण संगठनों और डीजीसीए की प्रक्रियाओं का संक्षिप्त विवरण

उड़ान प्रशिक्षण संगठनों का विनियमन नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा किया जाता है। विमान नियम, 1937 के अनुसार, निजी पायलट और वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस जारी करने के लिए आवश्यक उड़ान अनुभव केवल डीजीसीए द्वारा अनुमोदित FTO में ही प्राप्त किया जाएगा। वर्तमान में देश में डीजीसीए द्वारा अनुमोदित 41 FTO हैं, जिनके 63 बेस हैं। इनमें से अमेठी (उत्तर प्रदेश) स्थित IGRUA केंद्र सरकार के अधीन है, नौ राज्य सरकारों के अधीन हैं और 30 निजी क्षेत्र के स्वामित्व में हैं। डीजीसीए ने वर्ष 2025 में 1652 CPL जारी किए। वर्ष 1986 में स्थापित IGRUA भारत का सबसे बड़ा FTO है, जो अमेठी (उत्तर प्रदेश) में स्थित है। इसने वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 11031 से अधिक उड़ान घंटे और वित्त वर्ष 2025-26 में 13503 उड़ान घंटे पूरे किए। भारतीय विमानन क्षेत्र का प्रदर्शन सकारात्मक रहा है, जिसमें देश के पायलटों में महिलाओं की भागीदारी 15 प्रतिशत है।

डीजीसीए की प्रक्रियाएं:
• डीजीसीए FTO की स्थापना के लिए सभी निर्धारित नियमों और विनियमों की जांच हेतु पांच चरणों वाली प्रमाणन प्रक्रिया का पालन करता है।
• नवंबर 2021 से AME और फ्लाइट क्रू अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन ऑन डिमांड परीक्षा (OLODE) शुरू की गई।
• FTO के लिए दृश्यता मानदंड से संबंधित फ्लाइट ट्रेनिंग सर्कुलर (FTC) 01 of 2025 प्रकाशित किया गया है, ताकि इसका एकरूप अनुप्रयोग सुनिश्चित किया जा सके।
• FTO में प्रशिक्षण परिचालन को अधिकृत करने का अधिकार फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर्स को प्रदान करने के लिए विनियमों में संशोधन किया गया।